💡 पहचान (Identification)
जिस हिंदी वाक्य की क्रिया के अंत में रहा था, रही थी, रहे थे आदि शब्द आते हैं, वह वाक्य Past Continuous Tense का होता है।
📌 इस टेंस का प्रयोग कहाँ होता है?
जो काम बीते हुए समय में लगातार जारी था (पूरा नहीं हुआ था), उसे दर्शाने के लिए इस टेंस का प्रयोग किया जाता है।
📐 वाक्य बनाने के नियम (Rules)
1. साधारण वाक्य (Affirmative)
Subject
+
Was / Were
+
Verb + ing
+
Object
• I, He, She, It, Singular (एकवचन) ➔ Was
• We, You, They, Plural (बहुवचन) ➔ Were
• We, You, They, Plural (बहुवचन) ➔ Were
2. नकारात्मक वाक्य (Negative)
Subject
+
Was / Were
+
Not
+
Verb + ing
+
Object
3. प्रश्नवाचक वाक्य (Interrogative)
Was / Were
+
Subject
+
Verb + ing
+
Object ?
🎯 आसान उदाहरण (Real Life Examples)
1. वह मैदान में दौड़ रहा था।
English: He was running in the ground. (Affirmative)
2. हम टीवी देख रहे थे।
English: We were watching TV. (Affirmative)
3. रोहन पढ़ाई नहीं कर रहा था।
English: Rohan was not studying. (Negative)
4. क्या वे क्रिकेट खेल रहे थे?
English: Were they playing cricket? (Interrogative)