←
Nk Study Lab
🏠
🌙
✅

3. Present Perfect Tense

पूर्ण वर्तमान काल - पहचान,नियम और उदाहरण

💡 पहचान (Identification)

जिस हिंदी वाक्य की क्रिया के अंत में चुका है, चुकी है, चुके हैं, चुका हूँ, आ है, ई है, ए हैं आदि शब्द आते हैं, वह वाक्य Present Perfect Tense का होता है।

📌 इस टेंस का प्रयोग कहाँ होता है?
जो काम अभी-अभी वर्तमान में पूरा समाप्त हो चुका है, लेकिन उसका असर या प्रभाव अभी भी महसूस हो रहा है, उसे दर्शाने के लिए इस टेंस का प्रयोग किया जाता है।
📐 वाक्य बनाने के नियम
1. साधारण वाक्य (Affirmative)
Subject + Has / Have + Verb (3rd form) + Object
• He, She, It, Singular (एकवचन) ➔ Has
• I, We, You, They, Plural (बहुवचन) ➔ Have
• इस टेंस में हमेशा Verb की 3rd Form (V3) का ही प्रयोग होता है।
2. नकारात्मक वाक्य (Negative)
Subject + Has / Have + Not + Verb (3rd form) + Object
3. प्रश्नवाचक वाक्य (Interrogative)
Has / Have + Subject + Verb (3rd form) + Object ?
🎯 आसान उदाहरण (Real Life Examples)
1. राम खाना खा चुका है।
English: Ram has eaten food. (Affirmative)
2. मैंने अपना काम पूरा कर लिया है।
English: I have completed my work. (Affirmative)
3. वे मैच जीत चुके हैं।
English: They have won the match. (Affirmative)
4. उसने ताजमहल नहीं देखा है।
English: He has not seen the Taj Mahal. (Negative)
5. क्या तुमने चाय पी ली है?
English: Have you taken tea? (Interrogative)